सद्गुरु साक्षी रामकृपाल जी
धर्म अंतस ऊर्जा के विकास का परम विज्ञान है। किन्तु, वर्तमान धार्मिकता पंडित-पुरोहित, मुल्ला-मौलवी एवं तथाकथित संत-महात्माओं की मूढ़ताओं एवं पाखंडों का जाल मात्र बन कर रह गयी है। दुनिया के अधिकांश धार्मिक स्थल धर्म एवं परमात्मा के नाम पर चलाये जा रहे धंधों के केंद्र मात्र बन कर रह गए हैं। इससे जहाँ एक ओर मनुष्य जाति का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है वहीँ दूसरी ओर उसके आध्यात्मिक विकास की सहज यात्रा का शुभारम्भ भी असंभव हो गया है। देश और समाज में बढ़ रही इन्हीं विकृतियों एवं पाखंडों को दूर करने के लिये एक सम्पूर्ण आध्यात्मिक क्रांति का अभियान छेड़ने का सार्थक प्रयास कर रहे हैं स्वामी राम कृपाल जी।
सद्गुरु के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का जीवंत प्रतीक बनकर सद्गुरु साक्षी ने परमपूज्य गुरुदेव स्वामी सुदार्शनाचार्य जी द्वारा जन्म-जन्मान्तरों से अर्जित अद्भुत शक्तियों को आशीर्वाद स्वरुप प्राप्त कर उनकी आज्ञानुसार मानव सेवा एवं जगत-प्रेम का सन्देश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस संकल्प की मर्यादा रखते हुए परमात्मा ने स्वामी श्री के माध्यम से दृष्टि ऊर्जा, स्पर्श ऊर्जा एवं वाणी ऊर्जा के अनेक चमत्कार दिखाए हैं:
-
सद्गुरु साक्षी के द्वारा सामने उपस्थित व्यक्ति के वर्तमान, भूत एवं भविष्य की बातें तत्काल बता देने की चमत्कारी कथाओं की निरंतर चर्चा होती रहती है।
-
अपनी अलौकिक वाणी, दिव्य दृष्टि एवं अद्भुत स्पर्श के माध्यम से सिद्ध ऊर्जा प्रवाह द्वारा अनेक निस्संतानों, निर्धनों, असाध्य से असाध्य रोगियों एवं कठिन से कठिन व्यवसायिक तथा पारिवारिक समस्याओं का चमत्कारी समाधान करने के सम्बन्ध में उनकी ख्याति सारे देश में फ़ैल रही है।
-
श्रद्धा एवं समर्पण के भाव से सद्गुरु साक्षी श्री के सान्निध्य में पहुँचने मात्रा से लोगों को दैहिक, दैविक तथा भौतिक कष्टों से छुटकारा मिलने लगता है। हजारों लोग शराब, अफीम, चरस तथा ड्रग्स जैसे जानलेवा मादक पदार्थों के सेवन से मुक्ति प्राप्त कर तनाव मुक्त जीवन जीने लगे हैं।
-
भौतिक समृद्धि एवं आध्यात्मिक विकास तथा तनाव मुक्त जीवन के मत्त्वपूर्ण सूत्रों द्वारा जादुई प्रभाव सद्गुरु साक्षी प्रवचनों के श्रवण मात्र से होने लगता है।
Jai guru dev
jai gurudev sakshi ram kripal ji koti koti pranam