साई-डिवाइन के मुख्य कार्यक्रम

साइंस डिवाइन मैक्जिम्स

भौतिक दृष्टि से आर्थिक सुख-समृद्धि की ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के साथ-साथ भीतर से तनाव मुक्त आनंदमय जीवन जीने के स्वर्ण सूत्र।

शक्तिपात दीक्षा

शक्तिपद दीक्षा स्वयं के भीतर निहित शक्तियों को उन्मुक्त करने की एक रहस्यमय एवं दिव्य तकनीक है। यह मूलाधार चक्र, जो कि शाश्वत आनंद के द्वार की चाभी है, को सक्रिय करके आपकी संभावित ऊर्जाओं (कुण्डलिनी) के प्रवाह को दिशा प्रदान करती है।
सिद्ध सद्गुरु के व्यक्तिगत मार्गदर्शन में इस क्रिया के द्वारा उदात्त अवस्था (उत्कृष्ट मानसिक अवस्था) में पहुँचने के लिए व्यक्ति दिव्य ऊर्जा के संचरण द्वारा अध्यात्मिक अनुभवों की श्रृंखला से गुजरता है। वास्तव में व्यक्ति उत्साह की उस अध्यात्मिक अवस्था का अनुभव करता है जहाँ व्यक्ति का अहम् ‘सुपर कोन्सिअसनेस’ (अति चेतना) के स्तर तक उन्नत हो जाता है।
सिद्ध सद्गुरु साक्षी राम कृपाल जी, आपको निर्वाण, ऊर्जा के उच्चतम स्तर जहाँ सिर्फ आतंरिक आनंद ही महत्त्वपूर्ण है और कुछ नहीं; की अवस्था में ले जाते हैं।

संजीवनी शिविर

संजीवनी क्रिया एवं अन्य वैज्ञानिक विधियों द्वारा आत्म रूपांतरण के माध्यम से पृथ्वी पर हँसता हुआ नया मनुष्य पैदा करने हेतु अत्यंत प्रभावी कार्यशाला।
संजीवनी क्रिया: स्वस्थ तन, स्वस्थ मन एवं आत्म-बोध प्राप्त करने की एक परम वैज्ञानिक विधि।
भौतिक जीवन में सफलता के महामंत्र।
तनावमुक्त आनंदमय जीवन जीने का विज्ञान।
शक्तिपात क्रिया।
शारीरिक एवं मानसिक कष्टों का निवारण तथा आर्थिक, व्यावसायिक एवं पारिवारिक समस्याओं का समाधान।

महामेधा शिविर

विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति और इंटेलीजेंसी  में कई गुना बढ़ोत्तरी सुनिश्चित करने तथा विभिन्न परीक्षाओं में असाधारण सफलता प्राप्त करने हेतु एक अत्यंत प्रभावशाली कार्यशाला।
महामेधा क्रिया: मस्तिष्क की अनंत शक्तियों का अधिकतम उपयोग कराने वाली एक परम वैज्ञानिक तकनीक।
स्मरण शक्ति एवं बुद्धिमत्ता में कई गुना वृद्धि हेतु वैज्ञानिक विधियाँ।
अकादमिक एवं कॉम्पिटीटिव परीक्षाओं में शत प्रतिशत सफलता पाने का महामंत्र।
आधुनिक युवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान।

साक्षी सन्यास दीक्षा

साक्षी श्री के महामंत्र “भीतर से सन्यास, बाहर से संसार” को आत्मसात करते हुए पूर्ण गृहस्थ के रूप में तनाव मुक्त आनंदमय जीवन जीने की अद्भुत कीमिया।

व्यक्तिगत संपर्क एवं समस्या समाधान

आध्यात्मिक उन्नति एवं आत्मसाक्षात्कार हेतु।
शारीरिक एवं मानसिक कष्टों का निवारण।
आर्थिक, व्यावसायिक एवं पारिवारिक समस्याओं को समाधान।
उल्लेखनीय है कि परम पूज्य गुरुदेव अपनी रहस्यमयी शक्तियों से सामने बैठे व्यक्ति के जीवन की प्रमुख समस्याओं तथा भूत, वर्तमान एवं भविष्य की बातों को बिना बताये स्वयं ही लिख देते हैं एवं अत्यंत सरल तथा व्यावहारिक विधियों से उनका चमत्कारी  समाधान भी उपलब्ध करा देते हैं।  इसे अपनी आँखों से देखने एवं ह्रदय से अनुभव करने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं।

झुग्गी-झोपड़ी शिक्षा सेवा मिशन

हमारा संकल्प है, हिंदुस्तान के हर शहर में जो बच्चे कभी किसी स्कूल का मुंह तक नहीं देख पाते उनके लिए साइंस डिवाइन विद्यापीठों की स्थापना करना तथा नयी मनुष्यता के जन्म हेतु बचपन से ही ध्यान और प्रेम की दीक्षा तथा आधुनिक ज्ञान और विज्ञान की विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराना।

Advertisement

एक उत्तर दें

Please log in using one of these methods to post your comment:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  बदले )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  बदले )

Connecting to %s